फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो से मोबाइल चोरी कर लगाता था सेल, 2500 मोबाइल बेचे

Tue, 20 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो और बस से पांच वर्ष में ढाई हजार मोबाइल चोरी कर चुके पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना ओखला मंडी में सब्जी बेचने के साथ चोरी के मोबाइल की विभिन्न क्षेत्रों में सेल लगाकर बिक्री करता है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस नेे 14 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि कई दिनों से रबूपुरा पुलिस को सूचना मिल रही थी कि दिल्ली का एक गिरोह क्षेत्र में चोरी के मोबाइल की सेल लगाता है। रविवार को गिरोह के रबूपुरा क्षेत्र में आने की सूचना मिली।   रबूपुरा कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र बिसारेे ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान लाल रंग की आई-20 कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार छोड़कर उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
  पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोर गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों की पहचान अब्दुल करीम, सद्दीक अहमद, करीमुद्दीन, मोहम्मद अय्यूब और प्रदीप रावत के रूप में हुई। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। इनके कब्जे पुलिस नेे  एप्पल, सोनी, सैमसंग आदि कंपनी के 14 महंगे फोन बरामद किए। 

एक देता चकमा, दूसरा उड़ाता था मोबाइल 
पुलिस के सामने आरोपियों ने डेमो कर बताया कि वह कैसे मेट्रो या बस में भीड़भाड़ का लाभ उठाकर यात्री की जेब से मोबाइल उड़ाते थे। दो आरोपियों ने रबूपुरा कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र विसारे की जेब से पहले पीछे और फिर आगे सेे मोबाइल उड़ाकर दिखाया। इनमें दोनों कोतवाल के आगे पीछे या दाएं-बाएं घेेरकर एक आरोपी नेे हलका धक्का देकर कोतवाल का ध्यान अपनी ओर खींचा। इतनी देेर में दूसरे नेे मोबाइल उड़ा दिया। इस दौरान एक आरोपी नेे बताया कि उनके अलावा बड़ी संख्या में चोर यही काम कर रहे हैं। अगर सभी से बरामदगी हुई तो चोरी के मोबाइल सेे ट्रक भर जाएगा। एसपी देहात नेे बताया कि सभी मोबाइल की पड़ताल कराई जा रही है। चोरी के मोबाइल खरीदने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 

‘दस बच्चों के भरण पोषण के लिए किया गोरखधंधा’
गिरोह के सरगना अब्दुल करीम नेे बताया कि वह ओखला मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। पकड़ी गई आई-20 कार उसी की है और उसका दिल्ली में मकान भी है। उसकी छह बेटी और चार बेटे हैं। इनमें से तीन सरकारी व पांच निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों के भरणपोषण के लिए वह चोरी करता है। वह गिरोह के सदस्यों से चोरी के मोबाइल खरीदता है और विभिन्न क्षेत्रों में पुराने मोबाइल की सेल लगाकर बिक्री कर देता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें