फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से पकड़ीं पांच महिलाएं, मेट्रो में करती थीं वारदात

Wed, 08 Jun 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पकड़ी गई चोरनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो पुलिस ने मेट्रो में चोरी करने वाली पांच चोरनियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 31 लाख रुपये की कीमत की ज्वेलरी बरामद की गई है। चोरनियों के दो अलग-अलग गिरोह ने इस ज्वेलरी को उड़ाया था।
विज्ञापन


चोरी की वारदात करते हुए चोरनियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से इन चोरनियों को पकड़ लिया। मेट्रो पुलिस डीसीपी जितेन्द्र मणि के अनुसार रिजबुड एस्टेट, डीएलएफ फेज-चार गुड़गांव हरियाणा निवासी सुनीता खन्ना एक जून को मेट्रो से दिल्ली आई थी।

उसे देहरादून जाना था। सुनीता के पास एक बैग था। उस बैग में डायमंड के दो कंगन, डायमंड की दो अंगूठी, सोने का एक कंगन, सोने की दो चेन, डायमंड की पांच अंगुठियां आदि सामान था।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से पकड़ी मेट्रो की पांच चोरनियां

मेट्रो में करती थी चोरी - फोटो : अमर उजाला
जब वह नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से बाहर निकली तो उसके हैंडबैग से करीब छह लाख रुपये की कीमत की ज्वेलरी गायब थी। मेट्रो पुलिस ने मामला दर्जकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो चार महिलाएं ज्वेलरी चोरी करते हुए दिखाई दीं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक महिला की पहचान कठपुतली कॉलोनी, शादीपुर निवासी राखी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तीन जून को चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर घेराबंदी कर चार आरोपी महिलाओं राखी(26), लालिता(25), सुरेखा(25) और तुलसा(23) को पकड़ लिया।

इनकी निशानदेही पर चोरी की गई पूरी ज्वेलरी बरामद कर ली गई। सभी आरोपी महिलाएं अपनी गरीबी को दूर करने के लिए मेट्रो में चोरी की वारदात करने लगी थीं। सभी पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं।
विज्ञापन

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरा तो ज्वेलरी गायब

मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
दूसरी घटना में कमीशन एजेंट के तौर पर काम करने वाला बीकानेर राजस्थान निवासी मंगीलाल 23 मई को चांदनी चौक से द्वारका मेट्रो से जा रहा था। उसके बैग में करीब 25 लाख रुपये की कीमत की फाइव पोलका डायमंड ज्वेलरी थी। जब वह ट्रेन बदलने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन उतरा तो उसकी ज्वेलरी गायब थी।

मंगीलाल ने इसकी शिकायत यमुना डिपो मेट्रो पुलिस स्टेशन में की। पुलिस जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो एक महिला उसकी बैग से ज्वेलरी चुराती हुई दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान पूजा (33) के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने तफ्तीश के बाद पूजा को सात मई को पुल बंगस मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई 25 लाख रुपये की कीमत की ज्वेलरी बरामद कर ली गई। मूल रूप से गुजरात की रहने वाली पूजा का पति शराबी है। दो बच्चों को पालने के लिए वह मेट्रो में चोरी करने लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें