फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम में फ्लैट से लाखों की चोरी

Tue, 14 Apr 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
शिप्रा सनसिटी में सोमवार दोपहर चोरों ने फ्लैट से लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़ा नहीं, बल्कि खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में डुप्लीकेट चाबी के प्रयोग होने का शक जताते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत नरेंद्र नेगी शिप्रा सनसिटी स्थित फ्लैट में पत्नी रूबी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर वह ऑफिस गए थे।

सुबह करीब 11 बजे रूबी पास ही में रहने वाली दोस्त से मिलने चली गईं। करीब ढाई बजे जब वह बच्चों को लेकर घर लौटीं तो फ्लैट का गेट पहले की तरह बंद था।

मगर जब दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे करीब तीन लाख के जेवर और पांच हजार रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना। नरेंद्र नेगी ने बताया कि घर का ताला टूटा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें