धौला कुआं के पास स्थित आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के नजदीक बने नगर निगम के टॉयलेट पर चोरों ने उद्घाटन से पहले ही हाथ साफ कर दिया। चोर यहां से काफी सामान ले गए।
विज्ञापन
साउथ कैंपस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली नगर निगम ने आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के पास नया टॉयलेट बनवाया था।