दादरी के नगर के मोहल्ला भगत सिंह मार्ग पर मकान में बाहर लगे कूलर में नशीला पदार्थ डालकर परिवार के बेसुध होने पर 10 हजार की नकदी, जेवर ओर कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने बताया कि नगर के रेलवे रोड के पास भगत सिंह मार्ग निवासी राकेश कुमार पुत्र दीन दयाल सपरिवार रहता है।
मंगलवार रात घर के बाहर लगे कूलर में किसी ने नशीला पदार्थ डाल दिया। जिससे परिवार के सभी सदस्य नशे में बेसुध होकर सो गए। इसके बाद चोर में मकान में घुसकर 10 हजार की नकदी, जेवर ओर कीमती सामान चोरी कर ले गए।
दोपहर में जब राकेश की आंखें खुली तो सभी परिजनों को जगाया। घर में सामान फैला हुआ था। कूलर से अजीब सी गंध आ रही थी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास से लोग एकत्र हो गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।