फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को जहर देकर मारने का आरोप

Fri, 25 Aug 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना पुलिस ने ससुरालियों पर दामाद के साथ मारपीट और जहर देकर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दिल्ली के उत्तम नगर में महावीर एन्क्लेव निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके बेटे दीपक की शादी बादशाहपुर निवासी एक युवती के साथ 6 साल पहले हुई थी। 
विज्ञापन


शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच अनबन थी। इसके चलते वह बार-बार मायके आ जाती थी। उसे लेने के लिए दीपक भी आ जाता था। आरोप है कि 20 अगस्त को भी दीपक उसे लेने के लिए बादशाहपुर आया था। यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

सुषमा का कहना है कि यहां दीपक की तबियत बिगड़ गई। इसके चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुषमा के मुताबिक, उनके बेटे ने अस्पताल में उपचार के दौरान उन्हें बताया कि उसकी पत्नी ने उसे पानी में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया था। 
विज्ञापन


इसे पीने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। 23 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बादशाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें