थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में मानसिक तनाव में युवक ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक की नौकरी छूटने के बाद उसकी मां से अनबन रहती थी। जिसके चलते युवक कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।
सोमवार सुबह घर पर उसने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया।
फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, किशन(24)अपने परिजनों के साथ बरौला गांव में रहता है। किशन नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था लेकिन किसी कारण से किशन को नौकरी से निकाल दिया गया था।
नौकरी करने की बात को लेकर किशन का उसकी मां से तनाव रहता था। इसी तनाव के चलते सोमवार सुबह घर पर रखा तेजाब पी लिया। किशन के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजनों ने किशन को तुरंत सेक्टर-3 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।