फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने दौड़ाया शराब तस्कर, बोतलें छोड़कर भागा

Mon, 18 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को शराब लेकर आए तस्कर को महिलाओं ने खेदड़ दिया। खूब हंगामा हुआ और तस्कर को शराब छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन


फिर अवैध शराब की बिक्री को लेकर रविवार दोपहर सिहानी गेट कोतवाली और बस अड्डा पुलिस चौकी पर पर मालीवाड़ा के लोगों ने हंगामा कर दिया।

पुरुषों ने पुराना बस अड्डा चौकी पर प्रदर्शन किया और बरामद हुई शराब की बोतलों को चौकी के सामने फोड़कर विरोध जताया।

दूसरी तरफ, थाने पर महिलाओं ने हंगामा किया। एसएचओ ने आश्वासन दिया कि आरोपी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जाएगा, तब लोग शांत हुए।

मालीवाड़ा कालोनी के लोगों का आरोप है कि कालोनी में खुलेआम शराब की तस्करी की जा रही हैं, पुलिस अंकुश लगाने में फेल साबित हो रही है। आरोप तो यह भी है कि कुछ पुलिस वाले शराब तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं।

एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। अगर किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत पाई जाएगी तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब तस्कर को पकड़कर पब्लिक ने पीटा
गढ़ी गांव के लोगों ने शराब तस्करों के खिलाफ एक माह से अभियान चला रखा है। रविवार को एक शराब तस्कर को पकड़ कर गांव वालों ने पीटा।

आरोपी को पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर शराब तस्कर को छोड़ा गया तो वह एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

गढ़ी गांव निवासी शिक्षक त्रिलोक सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पांच नंबर भट्टा के पास एक शराब तस्कर को पकड़ा गया।

उसने जमीन में गड्ढा खोदकर अवैध शराब छिपा रखी थी। आरोपी को चार दिन पहले भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, उसे पुलिस ने छोड़ दिया था।

गांव वालों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि इस बार अगर शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसएसपी से शिकायत की जाएगी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें