फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कार में लिफ्ट ली तो लूटा

Mon, 05 Oct 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो हड़ताल की वजह से कार में लिफ्ट लेना छिजारसी की रेनू को भारी पड़ गया। कार सवार बदमाशों ने उनसे सोने का मंगलसूत्र और चार हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


विजयनगर बाईपास पर उन्हें जबरन कार से धक्का देकर भाग गए। विजयनगर पुलिस सीमा विवाद उलझ गई और शिकायत लेकर पहुंची महिला को नोएडा भेज दिया।

छिजारसी निवासी रेनू ने बताया कि रविवार सुबह वह बच्चों के साथ विजयनगर में रिश्तेदार से मिलने आ रही थी। ऑटो हड़ताल की वजह से उसने छिजारसी से एक कार में लिफ्ट ली, जिसमें चार लोग बैठे थे।

कार सवारों ने उन्हें बहकाया कि हड़ताल की वजह से लोग सड़कों पर हंगामा कर रहे हैं। रास्ते में छीनाझपटी हो सकती है। वह डर गई। उसने उन्हें मंगलसूत्र और चार हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन


विजयनगर बाईपास पर कार से उतरने के दौरान उसने मंगलसूत्र और कैश मांगा तो कार सवारों ने उसे कार से जबरन धक्का देकर उतार दिया और भाग गए। वह विजयनगर थाने पहुंची और शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल छिजारसी बताकर नोएडा में पुलिस से शिकायत करने को कहा और उसे वापस भेज दिया। एसओ विजयनगर ने बताया कि घटनास्थल छिजारसी का है, इसलिए रिपोर्ट वहीं लिखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें