फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बनाया किशोरी का वीडियो, पकड़े जाने पर दी जान से मारने की धमकी

Mon, 04 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तुगलपुर में रहने वाली एक किशोरी का उसके घर में घुसकर वीडियो बना रहे युवक को परिजनों ने दबोच लिया, लेकिन वह उन्हें धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर में सो रही थी जबकि बाकी लोग दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान तुगलपुर मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाला एक युवक शनिवार रात उनके घर के बाहर खिड़की से बेटी का वीडियो बना रहा था। थोड़ी देर बाद जब किशोरी को किसी के होने की आहट लगी तो आंख खुल गई। 

उसने युवक को देखकर शोर मचा दिया। इस पर घर और बाहर के लोगों ने युवक को पकड़ लिया, लेकिन युवक ने गुंडागर्दी दिखाते हुए अंजाम भुगतने की बात कहकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें