फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 02 May 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
मेफिल्ड गार्डन के जे ब्लॉक में वाली महिला के साथ मारपीट व ज्वैलरी छीनने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व स्नैचिंग का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से मथुरा की रहने वाली नगीना अपने पति के साथ परचून की दुकान चलाती है। शुक्रवार शाम नगीना दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान स्कार्पियो मे चार लड़के आए।

इन लड़कों ने नगीना से बहस शुरू कर दी। इसके बाद यह लोग उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जाते वक्त बदमाश महिला की सोने की अंगूठी व अन्य ज्वैलरी उतार ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वारदात के दौरान ली गई बदमाशों की फोटो

छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
इस दौरान महिला से छेड़छाड़ भी की गई। महिलाओं को बढ़ता देख वहां पर सुरक्षा गार्ड व अन्य लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद बदमाश वहां से चलते बने।

किसी एक ने यहां पर इस वारदात के दौरान बदमाशों की फोटो ले ली। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम की इस वारदात के बाद शनिवार को केस दर्ज किया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फोटो में आए युवकों में से एक रोहतक का नामी बदमाश बताया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें