फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कंझावला में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तम नगर इलाके में बुधवार तड़के लग्जरी कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि उसका साथी कार समेत भागने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त कराला गांव दिल्ली निवासी अभिषेक (25) के रूप में हुई। खबर मिलते ही अभिषेक के परिजनों और रिश्तेदारों ने मुठभेड़ को फर्जी बताकर कराला गांव के पास मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। 

हंगामा बढ़ते देख भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। अभिषेक की मौत मामले में मेडिकल बोर्ड के गठन की सिफारिश की गई है। कंझावला के क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


नॉर्दन रेंज के संयुक्त आयुक्त संजय सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के 4 बजे उत्तम नगर इलाके में द्वारका मोड़ के पास दो बदमाशों ने कार चालक विशाल कुमार से होंडा मोबिलियो कार लूट ली। 

चालक ने पीसीआर कॉल कर उत्तम नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को विशाल ने बताया कि उसकी कार जीपीएस से लैस है। पुलिस ने कार की लोकेशन ली तो पता चला कि कार बाहरी दिल्ली के कंझावला स्थित कराला गांव के पास है। 
विज्ञापन

परिजनों का आरोप-मुठभेड़ फर्जी 

कंझावला में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
कंझावला पुलिस ने छानबीन के बाद कार को मुबारकपुर रोड, इंद्र एन्क्लेव के पास घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस पर कई राउंड गोलियां चला दी। 

जवाबी कार्रवाई में हलवलदार विक्रम की चलाई गोली एक बदमाश को लग गई। इसके बाद बदमाश मौके से कार समेत फरार हो गए। इधर, पुलिस को सावित्री अस्पताल से सूचना मिली कि घायल बदमाश को एक युवक अस्पताल छोड़कर फरार हो गया है। 

पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि अभिषेक गोली लगने से घायल था। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद लूटी गई कार हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित कुलासी गांव से बरामद हो गई। पुलिस कार कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

परिजनों का आरोप-मुठभेड़ फर्जी 
मौत की खबर मिलते ही अभिषेक के परिजनों और रिश्तेदारों ने कराला गांव के पास मेन रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुठभेड़ फर्जी है और पुलिस ने अभिषेक की हत्या की है। 

हंगामा बढ़ते देख बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। बाद में क्षेत्रीय एसडीएम द्वारा मामले की छानबीन की जानकारी देने के बाद पुलिस अधिकारी गुस्साए लोगों को  समझाने में कामयाब हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें