फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने बताई पिता की करतूत, कहा पापा ने गला घोंटकर मम्मी को मारा था 

Wed, 12 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
छह अक्तूबर को एक महिला की मौत पर पड़ा पर्दा मंगलवार को उसके चार साल के बच्चे ने उठा दिया। बच्चे ने एसीपी के सामने हाजिर होकर बताया कि मेरे पापा ने मम्मी का गला घोंटकर मार डाला। 
विज्ञापन


यह सुनकर एसीपी दंग रह गए। उन्होंने बच्चे से बातचीत कर घटना वाली रात और सुबह का सारा सच जाना। एसीपी के आदेश पर संजय कॉलोनी पुलिस चौकी ने हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

दरअसल, बिहार की रहने वाली उमा का विवाह 2007 में अवधेश के साथ हुआ था। विवाह के बाद दोनों सेक्टर 23 संजय कॉलोनी में आकर रहने लगे। यहां उमा ने एक बेटे प्रिंस को जन्म दिया। 
विज्ञापन


अवधेश को शराब पीने की लत है। शराब के नशे में वह अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। 6 अक्टूबर की रात को अवधेश ने अपनी पत्नी को पीटा। उस वक्त उसका चार वर्षीय बेटा प्रिंस जाग रहा था। सुबह उमा दर्द से कराह रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्चे ने बताया उस रात का भी सच

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
तब अवधेश ने दोबारा उमा की पिटाई की और गला घोंट दिया। उसे मृत अवस्था में बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने 8 अक्टूबर को शव का पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने भी स्पष्ट चोट दिखाई देने के बावजूद गोलमोल रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट को देख पुलिस मामले को रफा-दफा करने के चक्कर में थी। 

लेकिन सोमवार को एसीपी के सामने प्रिंस ने अपने पिता की सारी करतूत बता दी। उसके साथ उसका मामा घनश्याम भी था। प्रिंस ने एसीपी को बताया कि पापा ने रात को मम्मी को पीटा था, फिर  सुबह गला घोंटकर मार डाला। 

एसीपी के आदेश पर संजय कॉलोनी पुलिस चौकी ने मृतक के भाई घनश्याम की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। एसीपी राजेश चेची का कहना है कि इस संबंध में वीडियो तैयार की है। 

वह पुलिस आयुक्त को भेजी जाएगी। 8 तारीख को पोस्टमार्टम कराने के बावजूद पुलिस ने तीन दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं की। यह लापरवाही है, इस बारे में भी रिपोर्ट दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें