फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आयकर विभाग के छापे में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Thu, 21 Jul 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sex racket - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दिल्ली में एक बार फिर से राजधानी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पॉश माने जाने वाले सफदरजंग इलाके में 63 वर्षीय बुजूर्ग द्वारा हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


आरोपी बुजूर्ग खुद को सांसद बताता है। आरोप है कि वो दिल्ली में कई बड़े लोगों को लड़कियों की सप्लाई करता रहा है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दो जुलाई को आयकर विभाग ने पीएन सैनाल नाम के 63 वर्षीय इस बुजूर्ग के घर छापा मारा। 

छापे के दौरान बुजूर्ग के घर में रसियन लड़की मिली। जांच करने पर पता चला कि आयात-निर्यात का काम करने वाला यह व्यक्ति विदेशी लड़कियों की सप्लाई का रैकेट चलाता है।  
विज्ञापन


अपना प्रभाव जमाने के लिए ये व्यक्ति खुद को सांसद बताता। जांच में कई सांसदों के फर्जी साइन वाले कागज भी बरामद किए गए। खुद को सांसद बता ये सरकारी अधिकारियों को भी फोन किया करता था।
विज्ञापन

फर्जी कागजातों के आधार पर करता था जमीन का लेन-देन

उत्तर प्रदेश के एक जाने माने सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता के नाम पर ये कई बार पैसों के लेने और प्राधिकरणों में जमीन की खरीद-फरोख्त का काम भी कर चुका है। 

खुद को सांसद बता कर उसने इस तरह के कई काम करवाए हैं। उसके घर से कुछ सांसदों के फर्जी लेटर हेड भी मिले हैं। शुरुआती जांच में इस तरह के विवादस्पद सामान मिलने के बाद आयकर विभाग ने मामले को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। 

आयकर विभाग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 और 419 के तहत मामला दर्ज कर बुजूर्ग को गिरफतार कर जांच शुरु कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें