फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपत्ति ने खाया जहर, महिला की मौत

Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
दंपत्ति ने जहर खाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चावला कॉलोनी की एक युवा दंपत्ति ने जहर खा लिया। दंपत्ति को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस पति के होश मे आने का इंतजार कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई का पता चल सके।  पुलिस के मुताबिक चावला कॉलोनी में संदीप (27 साल) परिवार के साथ रहता है। संदीप एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। संदीप की चार साल पूर्व मुनेश के साथ शादी हुई थी।

दंपत्ति के दो बच्चे है। बताया गया है कि संदीप शराब पीने का आदी है, इसी के चलते पति पत्नी में अक्सर झगडा रहता था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने तैश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जहर खाने का पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह मुनेश (25 साल) की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिटी थाना प्रभारी योगवेंद्र सिंह का रहना है कि मुनेश की मौत की सूचना उसके मायके वालों को भी दे दी गई है। यदि वह किसी प्रकार की कोई शिकायत देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें