फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर युवती का शव ‘मूर्ति’ की तरह किया विसर्जित

Fri, 30 Oct 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद ‘मूर्ति’ की तरह एक युवती का शव गंगनहर में विसर्जित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को एक राहगीर की सूचना पर मुरादनगर पुलिस ने शव को गोताखोरों से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


युवती के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। अंदेशा है कि घटना को छिपाने के लिए मूर्ति विसर्जन के दौरान हत्यारों ने शव को गंगनहर में फेंका है।

देर रात तक पुलिस की दो टीमें युवती की शिनाख्त के लिए जुटी रहीं, शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के साथ दरिंदगी से भी इंकार नहीं किया जा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

एसओ मुरादनगर उम्मेद यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक राहगीर ने गंगनहर रेलवे पुल के पास गंगनहर में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। शव 8-10 दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। सभी थाना क्षेत्रों से 15 दिनों से गायब युवतियों के  रिकार्ड खंगलवाए जा रहे हैं।

जिपनेट पर भी फोटो अपलोड किया जाएगा। आशंका है कि युवती की हत्या इन 15 दिनों के भीतर ही कर मूर्ति विसर्जन के दौरान शव को ठिकाने लगाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें