फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की खाल का रखने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 20 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बडे़ड गांव में गाय की 85 खालों को रखने के आरोपी अख्तर उर्फ भुर्री को सीआईए के जवानों ने उसके घर से दबोच लिया। बाद में उसे उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अमित गौतम की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने इसे14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सीआईए के जवानों ने 16 सितंबर को बडे़ड़ गांव के पहाड़ की तलहटी में तूड़ा और लकड़ियों के नीचे दबी हुई गाय की 85 खाल बरामद की थी। 

इस मामले का आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बड़ेड़ गांव के ही अख्तर के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था। सीआईए के जवानों ने इस मामले के आरोपी अख्तर उर्फ भुर्री के घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा। 
विज्ञापन


'इस मामले के आरोपी अख्तर उर्फ भुर्री को उसके घर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।' - रतनसिंह, इंचार्ज, सीआईए, फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें