फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस के शक में गुस्साई भीड़ के पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल

Mon, 12 Sep 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
गांव मिंडकोला में ट्रक में गो मांस होने के शक के चलते गुस्साई भीड़ ने पथराव कर पांच पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। उत्तेजित लोगों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में लोगों के खिलाफ आगजनी करने, हत्या का प्रयास करने सरकारी काम में बाधा डालने तथा नए गो रक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

एसएचओ दीपचंद के मुताबिक, एक ट्रक हापुड़ से मवेशियों के अवशेष लेकर बारौटा सोहना फैक्ट्री की तरफ जा रहा था। गांव मिंडकोला के पास लोगों ने ट्रक रुकवा लिया तथा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच तो गया लेकिन तब तक लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक व परिचालक को भीड़ से बचा कर काबू कर लिया। फायर बिग्रेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया, जिसमें मिंडकोला चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राहुल शर्मा व डीएसपी बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाया। कई घंटों के प्रयासों के बाद उत्तेजित भीड़ पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें