फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की मां दो किलो चांदी के साथ गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई थी 618 किलो चांदी की लूट

Wed, 27 Jun 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर(ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन
लूट के मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेवर कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चांदी लूट के मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोप है कि महिला ने बेटे को दुबई भगाने और लूट के सामान को छिपाने में मदद की थी।

विज्ञापन


वहीं मुख्य आरोपी ने दिल्ली की एक कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। पुलिस उससे पहले आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है। 3 अप्रैल को आगरा के कुछ सर्राफा कारोबारी यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे।

उनके पास 618 किलो चांदी थी। जेवर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े चांदी लूट ली थी। कुछ दिन बाद पुलिस ने लूट का खुलासा कर दिल्ली और आसपास के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 548 किलोग्राम चांदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन


लूट को अंजाम देने वाला गिरोह का सरगना महफूज पुलिस को चकमा देकर दुबई भाग गया था। मंगलवार को जेवर पुलिस ने नई दिल्ली में माता सुंदरी रोड के मकान पर छापा मारकर मुख्य आरोपी महफूज की मां नाजमा खातून को गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से लूटी गई दो किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले हैँ। पुलिस का कहना है कि महिला ने बेटे को भगाने और लूट की चांदी को छिपाने में मदद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की मां को जेल भेज दिया है। कुछ ही दिन पहले मुख्य आरोपी दिल्ली वापस लौटा है। उसकी तलाश चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें