फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने चाकू से रेत दिया किरायेदार का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपए के लेन देन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने घर में रह रहे किराएदार की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आपसी बहस के बाद महिला और किराएदार के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान महिला ने चाकू लेकर उस पर हमला कर दिया।

हमला इतना जोरदार था कि किराएदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में बाईपास के पास संतोष नगर झुग्गी में इंद्रपाल किराये पर सतीश के मकान में रहता था। इंद्रपाल एनटीपीसी में ठेके पर साफ सफाई का काम करता था।

पुलिस के अनुसार सतीश की पत्नी सुनीता ने किरायेदार इंद्रपाल से 20 हजार रुपये उधार ले रखे थे। पिछले कुछ दिनों से इंद्रपाल रुपये वापस मांग रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
 
आरोप है कि झगड़े के दौरान सुनीता ने इंद्रपाल पर हमला कर दिया और इंद्रपाल ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला ने गले पर मारा चाकू

मारपीट के दौरान सुनीता के हाथ घर में रखा चाकू लग गया और उसने इंद्रपाल की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में मौके पर उसने दम तोड़ दिया।

वारदात की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल सुनीता को उपचार के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया।

सराय ख्वाजा थाने के एडिशनल एसएचओ महेंद्र कुमार ने बताया सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें