फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से 10 साल के मासूम की जान पर बन आई

Sat, 23 Sep 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तावडू
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
तावडू-शिकारपुर बाईपास पर एक तेज रफ्तार केंटर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोग जमा हो गए, जिस कारण सड़क के दोनों ओर करीब आधे घंटे तक वाहन फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच केंटर को चालक सहित कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल अरुण की की बहन ने बताया कि वह गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका परिवार तावडू बाईपास पर रहता है और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसका भाई शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाईपास पर खाना लेने के लिए जा रहा था। जब वह सड़क पार करने लगा तो केंटर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय उसका पिता मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था।

हादसे के बाद आरोपी चालक भागने लगा। जिसे आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे को उपचार के लिए नूंह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई तेज सिंह ने बताया की की गाड़ी को आरोपी चालक सहित कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें