सेक्टर-8 में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार रात को हुई वारदात के बाद आरोपी बिलला फरार है। मूल रूप से मधेपुरा बिहार का रहने वाले एक परिवार सेक्टर-8 की झुग्गियों में रहता है। बच्ची का पिता गुरुग्राम की निर्माणाधीन साइट पर काम करता है और वहीं रहता है।
मां एक निजी कंपनी में काम करती है। मां बृहस्पतिवार रात किसी काम से पड़ोस में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बिलाल उनके घर में घुसा और मारपीट कर बच्ची से दुष्कर्म किया। मां के वापस पहुंचने पर बच्ची ने आपबीती बताई। इसके बाद मां ने थाना सेक्टर-20 में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।