अलीपुर इलाके में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 16 साल के किशोर को पकड़ा है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता है। आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सात साल की बच्ची परिजनों के साथ अलीपुर इलाके में रहती है। वह घर से कुछ दूर स्थित सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची के मुताबिक रविवार दोपहर पड़ोस में रहने वाला किशोर उसके पास आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया।
घर आने पर बच्ची की हालत देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ की। बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बता दी। उसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।