महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन अपराधों की सजा बेशक दिन पर दिन कड़ी होती जा रही है पर अपराध का ग्राफ कहीं से भी कम नहीं हो रहा है।
जिस तरह ये अपराध रोज खबरों की सुर्खियां बन रहे हैं उससे ये तो नहीं लगता कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में जरा भी डर है सजा का। रोज कहीं बच्ची तो कहीं युवती तो कहीं महिला के साथ छेड़छाड़ या रेप की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
ऐसी ही एक घटना गुड़गांव में सामने आई जिसमें एक छात्रा से उसकी ट्यूशन टीचर के पति ने अश्लील हरकत की। ये घटना तब घटी जब टीचर घर पर नहीं थी।
बच्ची को बहाने से रोककर की अश्लील हरकत
बात गुड़गांव के नाहरपुर रूपा गांव की है जहां सात वर्षीय एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त की है जब बच्ची की ट्यूशन टीचर घर पर नहीं थी।
पुलिस के अनुसार, नालंदा (बिहार) निवासी बच्ची का परिवार नाहरपुर रूपा गांव में किराये पर रहते हैं। उसी गांव में छपरा (बिहार) निवासी ब्रजमोहन गिरी की पत्नी से बच्ची ट्यूशन पढ़ती थी।
बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह बच्ची उनके घर ट्यूशन पढ़ने गई, तो उसकी टीचर घर पर नहीं थी। जब बच्ची वापस घर जाने लगी तो ट्यूशन टीचर के पति ने उसे बहाने से रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ब्रजमोहन बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
छात्रा के कपड़े उतार खींची न्यूड फोटो
जब बच्ची ब्रजमोहन के रोकने से के रोकने से रुक गई तो उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। फिर उसके कपड़े उतारकर उसकी फोटो खींच ली। जब बच्ची घर से जाने लगी तो उसे डराते-धमकाते हुए किसी को न बताने की बात कही।
बच्ची ने घर आते ही अपने अभिभावकों को सारी बात बताई। इसके बाद देर शाम वे अपनी बच्ची के साथ सदर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पत्नी की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354ए, 354बी समेत पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।