एक शिक्षक अपनी नाबालिग स्टूडेंट पर इस कदर फिदा हो गया कि उसने सारी हदें पार कर दीं और छात्रा को अश्लील तस्वीरें और एसएमएस भी भेजने लगा।
ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक की नीयत खराब होने लगी और वह छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा।
लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ट्यूशन बंद करा दिया। इसके बावजूद आरोपी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नही आया और उसने शुरू कर दी गंदी बात।
घर आने लगीं और भी सहेलियां
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग में रहने वाले एक कारोबारी की बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता ने छह माह पहले प्रियदर्शन नाम के टीचर को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा।
कुछ दिन बाद छात्रा की तीन अन्य सहेलियां भी घर पर ही प्रियदर्शन से ट्यूशन पढ़ने लगीं, लेकिन कुछ ही दिन में उन्होंने परिजनों को बताया कि ट्यूशन पढ़ाते समय शिक्षक उनके साथ छेड़छाड़ करता है।
बच्चियों की ओर से शिकायत मिलने पर परिजनों ने शिक्षक को ट्यूशन पढ़ाने आने से मना कर दिया। इसके बाद टीचर ने कारोबारी की बेटी को फोन पर अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया।
फोन पर भी शुरू कर दी गंदी बात
आरोपी शिक्षक ने न सिर्फ छात्रा को अश्लील एसएसएम और तस्वीरें भेजी बल्कि उसे फोन करके परेशान करना भी शुरू कर दिया। छात्रा ने इसकी शिकायत फिर अपने परिजनों से की तो उन्होंने स्थानीय थाने में संपर्क किया।
परिजनों ने पंजाबी बाग थाने में आरोपी शिक्षक प्रियदर्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।