फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग देने के बहाने बच्ची से टीचर करता था अश्लील हरकतें

Thu, 31 Mar 2016 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
बच्ची के साथ छेड़छाड़ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शहर के एक इंटरनेशनल स्कूल में शारीरिक प्रशिक्षण टीचर ने गुरु-शिष्य रिश्तों को तार तार कर दिया। पीटी सिखाने के नाम पर ग्यारह साल की शिष्या के साथ अश्लील हरकतें करता रहा।
विज्ञापन


टीचर की हरकतें हद से ज्यादा बढने लगीं तो बच्ची ने परिजनों को समस्या बताई। पीड़ित परिवार के मुताबिक उनके दो बच्चे शहर के एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं।

11 साल की बेटी ने बताया कि स्कूल का पीटी टीचर कन्हैया उसे प्रेक्टिस कराने के लिए अकेले बुलाता और गलत ढंग से छूता। बच्ची पहले तो कुछ समझ नहीं सकी लेकिन जब कन्हैया की हरकतें ज्यादा बढने लगीं तो वह परेशान हो गई।
विज्ञापन


हमेशा खुश रहने वाली बच्ची घर पर चुप और तनाव में रहने लगी। वह स्कूल जाने के नाम से घबराने लगी। परिजनों ने उसे विश्वास में लेकर प्यार से पूछा तो हकीकत सामने आई।

परिजनों ने महिला थाने में टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएचओ महिला थाना सुशीला देवी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें