सेक्टर-62 के एक अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नर्स ने छेड़छाड़ करने वाले सुरक्षा गार्ड की शिकायत पहले अस्पताल प्रबंधन से की। इसके बाद रविवार को सेक्टर-58 थाने में मामले की शिकायत की।
मोहन नगर, गाजियाबाद निवासी युवती का आरोप है कि एक सप्ताह से अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड उसका पीछा कर रहा है और अश्लील बातें भी करता है। इधर, सेक्टर-48 में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई से मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने सेक्टर-49 थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-48 निवासी छात्रा कोचिंग पढ़ने जाती है। शनिवार शाम को वह लौट रही थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उससे छेड़खानी की। छात्रा ने घर पहुंचकर परिवार को सूचना दी। इसके बाद भाई आरोपियों के पास पहुंचा और विरोध जताया तो आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।