फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने लिफ्ट लेकर कैब लूटी

Mon, 26 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 में सोमवार तड़के तीन युवकों ने लिफ्ट लेने के बाद चालक को बंधक बना लिया और इसके बाद कैब लूटकर फरार हो गए। चालक को परी चौक के पास फेंककर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 मूल रूप से बिहार निवासी अनिल कुमार खोड़ा में रहता है और ओला कंपनी में कैब चलाता है। सोमवार तड़के वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर सेक्टर-37 की ओर किसी व्यक्ति को छोड़ने गया था। लौटते समय तीन युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया और सड़क पर ठिठुरने की बात कहकर लिफ्ट मांग ली। इस पर अनिल को युवकों को कार में बैठा लिया।

अभी वह कुछ दूर ही चला था कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे बंधक बनाकर गाड़ी की पिछली सीट पर डाल दिया और उससे पर्स और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद परीचौक के पास बदमाश चालक को फेंककर गाड़ी भी ले गए। अनिल ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। इसके बा सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें