इंदिरापुरम पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूटने वाले पांच लुटेरों को पकड़ा है। इनसे 24 मोबाइल, एक टैब और दो बाइक बरामद की गई हैं। वारदात के बाद ये अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर देते थे।
लूटे गए मोबाइल देहात क्षेत्र में सस्ते दामों पर बेचते थे। शिप्रा सनसिटी से पकड़े गए ये बदमाश 30 से ज्यादा वारदात कर चुके हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश विजयनगर निवासी योगेश, मोनू, सोनू, फिरोज और रवि हैं। तेज रफ्तार बाइक पर दिल्ली-एनसीआर और टीएचए में घूमते थे।
जो व्यक्ति इन्हें मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जाता नजर आता था, उसका मोबाइल झपटकर भाग जाते थे। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
इन्होंने 16 मार्च को सीआईएसएफ कट के पास से मोबाइल-नगदी लूटी थी। इन्हें पकड़ने में पुलिस टीम के कुलवीर, नसीम, दुर्गेश और रविंद्र ने इसमें अहम भूमिका निभाई।