मोबाइल पर आने वाली हर कॉल जरूरी नहीं कि आपके हित में हो। इसलिए फोन की घंटी बजते ही बिना नंबर देखे हेलो करने की आदत छोड़ दें। इन दिनाें पाकिस्तान के ठग गिरोह सक्रिय हो गए हैं।
आपको भी अगर किसी अनजान नंबर से काॅल आती है तो आप उस नंबर पर काॅल बैक न करें। ऐसा करने पर मोबाइल से बैलेंस कट जाएगा। साथ ही आपका मनी अकाउंट भी खाली हो जाएगा।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक परवेज अख्तर ने बताया कि अधिकतर लोगों को पाकिस्तानी नंबर से चपत लगाई जाती रही है। इन नंबरों की शुरुआत हैज 90, 0091 और 0092 से होती है। ये नंबर पाकिस्तान के हैं।
इन नंबरों से या तो मिस कॉल आती है या फिर काॅल की जाती है। इसके बाद लॉटरी निकलने अथवा और कोई लालच देकर उपभोक्ता को दूसरा नंबर दिया जाता है जिस पर कॉल करने की बात कही जाती है। लोग जब तक कुछ समझ पाते हैं तब तक मोबाइल के पैसे खत्म हो जाते हैं।
जीआरपी प्रभारी के पास भी आई कॉल
जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार सिरोही के पास भी ऐसी ही एक कॉल आई लेकिन उन्हाेंने पर्सनल जानकारी देने से मना कर दिया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि उनके पास 00923045475767 नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले व्यक्ति की भाषा से लगा कि वह पाकिस्तान का है। उसने जो पूछा मैंने जवाब दिया। जब उसने मोबाइल से संबंधित नंबर पर फोन करने को कहा तो मैंने मना कर दिया।