फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित आतंकी साजिद के परिजन बोले ‘बेटा बेकसूर, पुलिस कर रही ज्यादती’

Thu, 05 May 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संद‌िग्ध आतंक‌ियों के पर‌िजनों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित आतंकी साजिद के परिजन उसे बेकसूर बता रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस मनगढ़ंत कहानी बनाकर साजिद को जानबूझकर फंसा रही है।
विज्ञापन


परिवार ने साजिद के बम बनाने की बात से भी इंकार किया है। उनका कहना है कि अगर बनाने के दौरान बम फट गया था तो कोई भी पड़ोसी धमाके की आवाज जरूर सुनते। उसके पड़ोसी भी साजिद को बेकसूर बता रहे हैं।

वहीं मंगलवार को हिरासत में लिए गए बाकी कथित आतंकियों के परिजनों ने भी अपने-अपने लड़कों को बेकसूर बताया। अपने लड़कों की जानकारी लेने लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के दफ्तर पहुंचे। परिजनों का कहना था कि उनके लड़कों को पुलिस ने अवैध रूप से अपनी हिरासत में रखा हुआ है।
विज्ञापन

मस्जिद के बाहर से पुलिस ने साजिद को दबोचा

संदिग्ध आतंकी शाकिर 5 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
साजिद की बहन मेहजबी ने बताया कि उसका भाई मंगलवार रात को इशा की नमाज पढ़ने के लिए पास की फातिमा मस्जिद में गया था। जैसे ही वह बाहर निकला, पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में रात करीब 10:30 बजे दुबारा दर्जनों पुलिसकर्मी मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने आते ही लोगों की खिड़की दरवाजे बंद करवा दिए। किसी को भी घर के बाहर झांकने के लिए मना किया।

इस बीच पुलिसकर्मियों ने उनके घर में जबरन घुसकर तलाशी ली। उस समय साजिद भी उनके साथ मौजूद था। बाद में पुलिस कर्मियों ने दो बोरियों में किताबें और कुछ अन्य सामान घर से लिया और परिवार को धमकाते हुए साजिद को अपने साथ ले गए।

एफ-ब्लॉक, गली नंबर-3, चांदबाग में रहने वाले साजिद की बहन मेहजबी ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में चार भाई व मां आमना है। साजिद हाफिज कुरान होने के अलावा मुफ्ती का कोर्स भी कर रहा है। घर में ही वह अंडरगार्मेंट बनाने का काम करता है। मेहजबी ने बम बनाने की बात से साफ इंकार किया। उसका कहना था कि उसका भाई दूध गिरने से घायल हुआ था न कि बम फटने से।
विज्ञापन

चांदबाग में दहशत का माहौल

जैश के सं‌द‌‌िग्ध आतंकी 10 द‌िन की पु‌ल‌िस ह‌िरासत में - फोटो : ani
गोकलपुरी के चांदबाग इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार को साजिद को उठाने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इलाके से छह अन्य लड़कों को उठाया। पुलिस का कहना है कि छह माह से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

लोकल इंटेलीजेंस के अलावा टेक्निकल सर्विलांस से भी इन पर नजर रखी जा रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर उसके घर के नजदीक करीब 150 मीटर की दूरी पर छह अन्य लड़कों को पूछताछ के बहाने उठा लिया।

एक लड़के के पिता  नईम अहमद यमुना विहार स्थित जामा मस्जिद के इमाम हैं। नईम का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है, वह कैसे आतंकी हो सकता है। इधर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में रोष था। उनका कहना था कि विरोध करने या पूछताछ करने पर पुलिस ने उन्हें सीधे गोली मारने की धमकी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें