आम आदमी पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने शनिवार को एक न्यूज चैनल, उसके मालिक व महिला एंकर को मानहानि का नोटिस भेजा है। वकील के जरिये उन्होंने 5-5 करोड़ का नोटिस भेजा।
आरोप है कि चैनल ने उनकी छवि को खराब किया है। वह मेहनत करके ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं, मगर चैनल मुझ पर टिकट खरीदने का आरोप लगाकर मेरी छवि खराब कर रहा है। सुशील गुप्ता ने एक हिंदी न्यूज चैनल, उसके मलिक और शो की महिला एंकर को यह नोटिस भेजा है।
तीनों को 5-5 करोड़ का नोटिस दिया गया है। सुशील गुप्ता का कहना है कि चैनल ने मुझे लेकर जिस तरह खबरें दिखाईं, उससे मेरी छवि खराब हुई है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे मैं आहत हुआ हूं। इससे मेरी पार्टी को नुकसान हुआ है।
नोटिस में लिखा है कि वह मेहनती व कर्मठ व्यक्ति हैं। उसी की बदौलत इस मुकाम को हासिल किया है। समाज में उनकी छवि है। वह कई क्षेत्रों में समाज की भलाई के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की खबरें चलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुशील गुप्ता ने कहा कि उन्हें खबरें चलाने से आपत्ति नहीं है, मगर इस तरह के आरोप लगाने से आहत हूं।