फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास लड़के ने पाक से मंगवाई हेरोइन, 4 किलो बेचने के बाद ऐसे पकड़ा गया

Sun, 07 Jan 2018 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
काउंटर इंटेलीजेंस ने तस्करी के धंधे में जुटे 12वीं पास दो तस्करों को काबू कर उनके पास से तीन किलो 270 ग्राम हेरोइन और चार लाख ड्रग मनी बरामद की है। युवक पाक तस्करों से सात किलो हेरोइन मंगवा चुका था। युवक की जमीन पर ही बीएसएफ की चौकी बनी हुई है। इसी बात का फायदा युवक उठाता रहा।
विज्ञापन


काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी टीम के इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह और एएसआई जतिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेम सिंह (22) वासी जला लक्खोके हिठाड़ थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर गांव चक खीवा के पास सरहद पर बनी बीएसएफ की चौकी गट्टी यारू के पास लगी फेंसिंग के गेट नंबर-238 के अंदर खेत में दबी तीन किलो हेरोइन बरामद की। 

प्रेम की जमीन पर ही बीएसएफ की चौकी बनी है। प्रेम का वहां आना-जाना था। इस कारण बीएसएफ के जवान उस पर शक नहीं करते थे। प्रेम चार किलो हेरोइन बेच चुका है। प्रेम नया तस्कर था। उसका पुलिस के पास कोई रिकार्ड नहीं है। 
विज्ञापन


एआईजी सिद्धू ने बताया कि 30 नवंबर 2017 को काउंटर इंटेलीजेंस ने सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत से गाजर से लदी आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में से हेरोइन के छह पैकेट और दो सौ ग्राम अफीम समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनका एक साथी सुरजीत सिंह वासी पोजोके उताड़ थाना ममदोट काउंटर इंटेलीजेंस की टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। काउंटर इंटेलीजेंस टीम ने शनिवार को बस्ती बूटेवाली के पास से सुरजीत को 270 ग्राम हेरोइन और चार लाख ड्रग्स मनी के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें