शहर में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बीकॉम स्टूडेंट समेत चार लोगों की मौत हो गई। रजापुर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। दूसरी तरफ, एनएच-58 पर डंफर और स्कूटी की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई।
कविनगर एसएचओ ने बताया कि गोविंदपुरम निवासी कुलदीप बीकॉम का छात्र था। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे वह रजापुर निवासी दोस्त दीपू उर्फ दीपक को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था।
फ्लाईओवर से उतरते समय पीछे से आए अनियंत्रित वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न होने की वजह से सिर सड़क में लगने से दोनों लहूलुहान हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि एनएच-58 पर राजनगर एक्सटेंशन के पास डंफर की टक्कर से बाइक सवार पुलकित (28) की मौत हो गई। वह गोकुलपुरी दिल्ली का रहने वाला था।
डंफर की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरा और डंफर का पहिया उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले चालक की तलाश कर रही है। वहीं एनएच-58 पर राजनगर एक्सटेंशन के नजदीक ही स्कूटी की टक्कर से चंद्रपाल (45) निवासी फर्रुखाबाद की मौत गई।
कैंटर की चपेट में आया युवक, मौत
सेक्टर-122 स्थित हिंडन पुश्ते पर बृहस्पतिवार शाम कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार अन्नू (24) पुत्र गिरिराज की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।