जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा के साथ यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जेएनयू के छात्र व आल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (एआईएसए) कार्यकर्ता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
छात्रा की शिकायत पर वसंत कुंज थाना पुलिस बालात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, घटना के बाद से ही आरोपी छात्र फरार है। जानकारी मुताबिक, पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी गयी शिकायत में बताया है कि जून महीने में उसने अपने फेसबुक वाल पर लिखा था कि वो फिल्म सैराट देखना चाहती है।
अगर किसी के पास उसकी कॉपी है, तो वह उसे उपलब्ध कराए। इस दौरान एक छात्र ने उससे संपर्क किया। उसने छात्रा को जेएनयू के एक हॉस्टल फिल्म की कॉपी लेने के लिए बुलाया।