दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक छात्र को अपनी ही क्लास में पढ़ रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र की उम्र 23 साल बताई जा रही है। आरोपी और पीड़ित दोनों जेएनयू में पढ़ाई करते हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना दिसंबर 2015 की है। वारदात उस समय हुई जब आरोपी और पीड़ित एक कॉमन फ्रेंड के किराये के मकान में पार्टी करने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां जबरन लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई।
बकौल पुलिस बीते बृहस्पतिवार को ही पीड़ित युवती नेे इस पूरे मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।