फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक सिगरेट' के लिए चार दरिंदों ने की बच्चे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक पार्क में शराब का सेवन करने वाले युवकों ने सिगरेट लाने से मना करने पर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। भारत नगर थाना पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार रंजन (16) पिता शिवजी और मां चंद्रकला के साथ भारत नगर के जेजे कालोनी में रहता था। वह घर के पास स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को रंजन अपने कुछ दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। जेजे कालोनी स्थित पार्क में शराब का सेवन कर रहे युवकों ने रंजन को रोका और दुकान से सिगरेट लाकर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

पहले पीटा फिर चाकू से किया हमला

रंजन ने सिगरेट लाने से मना कर दिया। इससे गुस्साए युवकों ने रंजन की पिटाई कर दी और एक ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया और इसकी जानकारी रंजन के परिजनों को दी। पार्क पहुंचकर परिजनों ने जख्मी रंजन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने रंजन के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने रंजन के दोस्त के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में एक और कैदी की संदिग्ध मौत

तिहाड़ जेल में एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले प्रभाकर (45) को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने से मारपीट करने और शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत खराब थी, इसी वजह से जेल आने के बाद ही उसे जेल संख्या तीन स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। एक दिन बाद उसे जेल अस्पताल से जेल संख्या चार में भेज दिया गया। यहां आते ही दोबारा उसकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल के उप महानिदेशक ने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती है तब तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

बीते सप्ताह भी तिहाड़ जेल में दो कैदियों की मौत हो गई थी। एक कैदी ने जेल शौचालय में आत्महत्या कर ली थी, जबकि दूसरे कैदी की मौत शौचालय में गिरने के बाद इलाज के दौरान हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें