फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में अंदर था, बाहर आते ही एक और हत्या

Fri, 12 Sep 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुस्सा में वीरवार सुबह पैरोल पर आए हत्यारोपी ने अपने जीजा की गोलियां मार कर हत्या कर दी। आरोपी मनप्रीत सिंह मरने वाले युवक के साले की हत्या के आरोप में छह साल की सजा काट रहा था और दो माह पहले ही पैरोल पर आया था।
विज्ञापन


थाना बधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह (34) वीरवार सुबह ट्रैक्टर पर खेत को जा रहा था तो एक बाइक पर सवार आरोपी मनप्रीत सिंह और साथियों ने हरप्रीत सिंह की पीठ में 12 बोर देसी अवैध पिस्तौल से तीन गोलियां मारीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

4 साल पहले की थी साले की हत्या

चार साल पहले मनप्रीत सिंह उर्फ माणू ने हरप्रीत के साले कुलदीप सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे छह साल कैद की सजा सुनाई गई थी। दो माह पहले माणू पैरोल पर जेल में से आया था।

पैरोल का समय खत्म होने बाद वह जेल नहीं गया। तकरीबन एक माह पहले माणू के खिलाफ थाना बधनी कलां में जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

हरप्रीत भी रिहा होकर आया था

पुलिस के मुताबिक झगड़े के केस में मृतक हरप्रीत सिंह को भी 4 साल की कैद हुई थी और छह माह पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे जेल में भुगती सजा (अंडरगोन) के अंतर्गत रिहा कर दिया था।

हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरप्रीत के पिता के बयान दर्ज कर मनप्रीत सिंह उर्फ माणू, सुखराज सिंह उर्फ निक्का और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की खोज में छापामारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें