फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता हत्याकांड: हिना कोर्ट में करेगी सरेंडर!

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में सपा नेता अनिल यादव की हत्या में वांछित हिना पुलिस से बचने के लिए अदालत में सरेंडर करने की तैयारी में है। गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में उसने अपने वकील के जरिये सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने हिना के सरेंडर करने की आशंका पहले ही जता दी थी। सूत्रों के मुताबिक बिजनौर निवासी वकील लियाकत अली ने 24 अप्रैल को सीजेएम की अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया है।

उसमें कहा गया है कि हिना खान पुत्री साबिद, निवासी 157 ग्रांउड फ्लोर वसुंधरा सेक्टर-4 गाजियाबाद की निवासी है। जो इन दिनों नोएडा सेक्टर-71 के जनता फ्लैट में रह रही है। पता चला है कि हिना के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए प्रेरित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह थाना सेक्टर-58 से वांछित है या नहीं बताया जाए।
विज्ञापन

28 को कोर्ट परिसर पर होंगी पुलिस की निगाहें

सीजेएम ने इस प्रार्थना पत्र पर थाना सेक्टर-58 से रिपोर्ट मांगी है और सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है। सरेंडर की खबरों के बीच पुलिस की निगाहें अब सोमवार को अदालत परिसर में रहेंगी।

ऐसा ‌इस‌लिए होगा क्योंकि हिना सरेंडर करने के लिए किसी भी वेष में आ सकती है। पुलिस अदालत परिसर व सीजेएम कोर्ट के आसपास सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी।

नोएडा के बजाए बिजनौर के वकील की तरफ से सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करने को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वर्षा ने कराई थी हिना से अनिल की मुलाकात

अनिल यादव की हिना से मुलाकात को लेकर उठ रहे सवाल की गुत्थी सुलझ गई है। अनिल की हिना खान से मुलाकात पिछले वर्ष जून में हुई थी।

मुलाकात वर्षा नाम की युवती ने कराई थी, जो उन दिनों हत्या के मामले में डासना जेल में बंद थी। सूत्रों के मुताबिक वर्षा, अनिल की परिचित थी। जिस बैरक में वर्षा बंद थी, उसी बैरक में नकली नोट के मामले में हिना भी बंद थी।

जेल में उन दोनों में दोस्ती हो गई। कई माह बीतने के बाद भी जब हिना की जमानत कराने के लिए कोई नहीं आया, तो हिना ने वर्षा से मदद की गुहार लगाई।

अ‌निल ने कराई थी ‌हिना की जमानत

एक बार जब वर्षा से मुलाकात करने अनिल जेल आया तो उसने अनिल को हिना की जमानत कराने को कहा। अनिल ने जमानत के लिए रुपये व वकील का इंतजाम किया और फिर हिना की मां से मिला। हिना की मां शकीला ने जमानतदारों का इंतजाम कराया।

जेल से छूटने के बाद हिना व अनिल के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया और दो माह पहले अनिल ने सेक्टर-71 के जनता फ्लैट को किराए पर लेकर उसे दे दिया। वहां अनिल का अक्सर आना जाना होता था, लेकिन अनिल के अलावा भी इस फ्लैट पर कई और युवक आते-जाते थे।

जिसका अनिल ने कई बार विरोध किया था और हिना से विवाद भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक वर्षा से अनिल की मुलाकात कैसे हुई, यह पता नहीं लग सका है। वर्षा इन दिनों जमानत पर है।
विज्ञापन

हिना का पूरा परिवार है आपराधिक प्रवृत्ति का

नोएडा पुलिस ने हिना की मां शकीला से भजनपुरा दिल्ली स्थित उसके आवास पर घंटों पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि हिना ने एक साल से अपने परिवार से किनारा कर रखा है।

हिना का पूरा परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके तीन भाई इन दिनों गंभीर मामलों में विभिन्न जेलों में बंद हैं वहीं, बहनें भी कई मामलों में जेल जा चुकी हैं।

शकीला के मुताबिक हिना ने उनकी मर्जी के बिना नजीमाबाद बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर नाजिम से निकाह किया था। जिसके बाद उसने परिवार से रिश्ता ही तोड़ दिया। हिना व नाजिम के निकाह में अनिल गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें