इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव को विजयनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। विजयनगर एसओ अवधेश प्रताप सिंह को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। उपेंद्र यादव को पिछले दिनों साहिबाबाद से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा गया था।
दूसरी तरफ, चर्चा है कि अवधेश प्रताप सिंह ने पिछले दिनों ने दो सिपाहियों की शिकायत एसएसपी से की थी, जिसके बाद सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। हालांकि अपने पहुंच का इस्तेमाल कर तीन दिन बाद ही उन्हें कोतवाली और कविनगर में तैनाती मिल गई थी।
चर्चा है कि सिपाहियों की पहुंच लखनऊ तक है, उन्हीं सिपाहियों ने एसओ को हटवाया है। हालांकि एसएसपी और एसआई अवधेश प्रताप इस बात को सिरे से नकार रहे हैं। उन्होंने इसे महज अफवाह बताया।