फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने हुआ हादसा, नाली में गिरने से सवा साल के यश की मौत

Mon, 04 Apr 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नाले में ग‌िरकर यश की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर्ष विहार इलाके में लापरवाही की वजह से एक मासूम की जान चली गई। दरअसल खेलते हुए सवा साल का मासूम घर के सामने डेढ़ फुट गहरी नाली में गिर गया।
विज्ञापन


जब तक परिजनों की उस पर नजर पड़ी तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जीटीबी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मासूम यश को मृत घोषित कर दिया। हर्ष विहार थाना पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद यश का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, यश परिवार के साथ सी-6/237 हर्ष विहार इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता हीरालाल, मां कविता और एक बड़ा भाई वंश है। हीरालाल एक निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार को यश अपने घर के सामने खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  मां कविता घर के भीतर कुछ काम कर रही थी। इस बीच वह घर के सामने बनी डेढ़ फुट गहरी नाली में गिर गया। उसे किसी ने गिरते हुए नहीं देखा। थोड़ी देर बाद जब कविता ने उसकी तलाश की तो उसके कपड़ों की झलक नाली में दिखाई थी। फौरन उसे नाली से निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें