सादलपुर पैसेंजर ट्रेन में एक ही परिवार के छह लोगों के बेहोश होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद दिल्ली कैंट स्टेशन पर सभी को ट्रेन से उतारकर डीडीयू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें से कुछ लोगों को होश आ गया है, जबकि कुछ अभी बेहोश ही हैं।
पीड़ितों से पूछताछ कर पुलिस ने जहरखुरानी की घटना से इनकार किया है। शुरुआती जांच में फूड पॉयजनिंग का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद ने बताया कि राजस्थान पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। राजस्थान पुलिस अब मामले की जांच करेेगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मथुरा के नंगला गांव निवासी फकीरचंद्र अपनी बेटी पत्नी व अन्य तीन महिलाओं के साथ सादलपुर पैसेंजर में सवार थे। सभी को मथुरा जाना था।