विजयनगर की सिद्धार्थ विहार कालोनी के पास झुग्गी में छह परिवारों को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें पीटा। बदमाश उनसे 35 हजार रुपये और हजारों के जेवर लूटकर ले गए।
सिद्धार्थ विहार कालोनी के नजदीक एलएनटी टावर के पास बनी झुग्गी में बदायूं निवासी प्रवीण कुमार परिवार के साथ रहते हैं। प्रवीण ने बताया कि उनके पास ही झुग्गी में खजान सिंह, छत्रपाल, रमेश, संदीप, वेदप्रकाश और महेश भी परिवार के साथ रहते हैं। वे सभी मजदूरी करते हैं।
सोमवार रात एक और दो बजे के बीच 8-10 बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर 35 हजार रुपये और हजारों रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वैलरी लूटकर ले गए।
एसओ एपी सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह प्रवीण ने पुलिस को सूचना दी। उसकी तहरीर पर लूट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।