फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदग्राम में महिला की हत्या, प्रेमी पर शक

Wed, 04 Jun 2014 10:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदग्राम में मंगलवार रात सुमन (30) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। एसओ सिहानी गेट मनोज यादव ने बताया कि महिला के प्रेमी पर हत्या का शक है।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उसे घर से निकलते देखा है। इसके अलावा मृतका का तीन साल का बेटा भी बता रहा है कि ‘अंकल आए थे और उन्होंने मम्मी को मारा है।’

महिला दो साल से अपने पति से अलग किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। उसके पति रेलवे में कर्मचारी हैं। उसके दो बच्चे हैं, छह साल की बेटी और तीन साल का बेटा।

बेटी अपनी नानी के पास रहती है, जबकि बेटा सुमन के पास रहता था। वारदात की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया।

पहले पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही थी, मगर छानबीन के बाद इसे हत्या का मामला माना। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक अक्सर महिला से मिलने आता जाता था। पुलिस हत्या केकारणों और आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें