सेक्टर-24 में नेपाली मूल की युवती ने जीजा पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता को दुर्घटना में घायल होने का झांसा देकर युवती को सेक्टर-34 बुलाया था।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मूलरूप से अलीगढ़ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नेपाल की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ सेक्टर-12 में रहती है।
24 मार्च की शाम को यशपाल ने अपनी सास को फोन कर कहा कि सेक्टर-53-33-34 के टी प्वाइंट पर उसका एक्सीटेंड हो गया है। उसकी साली खुशी (बदला हुआ नाम) को घटना स्थल पर भेज दो। खुशी ई-रिक्शा बुक कर वहां पहुंची तो उसका जीजा पूरी तरह ठीक था।