फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारी गोली

Sun, 14 Sep 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ कालोनी के एक फ्लैट में शुक्रवार रात को प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद सीने में गोली मारकर जान दे दी। मृतक के साथ काम करने वाले चार युवक जब फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर दोनों के शव बेड पर पड़े मिले। पुलिस के अनुसार युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध था। शुरुआती जांच में विवाद के बाद हत्या और खुद को गोली मारने का लग रहा है। मामले की जांच जारी है।

डीएलएफ कालोनी में प्रॉपर्टी डीलर किशन का कालोनी के ही बी-2/21 जी-1 में अपना फ्लैट है। उसके ऑफिस में काम करने वाले लड़के अक्सर फ्लैट पर रहा करते थे।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे ऑफिस में काम करने वाले आसिफ, राकेश, आशीष और दानिश फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो युवकों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गए तो कमरे के बेड पर उनके ही साथ काम करने वाले अमित का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन


उसके सीने से खून बह रहा था और पास ही जांघ के पास तमंचा हाथ में अटका था। अमित ताहिरपुर दिल्ली में रहता था। पास ही एक युवती का शव भी पड़ा था।

उसके गले पर कुछ निशान थे। तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवती की शिनाख्त प्रियंका (23) निवासी बक्सर मेरठ के रूप में हुई।

पिछले तीन माह से वह वैशाली निवासी अपने मौसेरे भाई सुनील के यहां रहकर बैंक परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सीओ बॉर्डर अरविंद यादव ने बताया कि अमित भी बक्सर का रहने वाला है।

लंबे समय से दोनों में प्रेम प्रसंग था। पुलिस को शक है कि परिजन शादी को राजी नहीं थे, जिसके चलते दोनों छिप-छिपकर मिलते थे।

शुक्रवार को भी दोनों फ्लैट पर मिले, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई होगी। युवती की हत्या कर अमित ने खुद को भी तमंचे से गोली मार ली। युवती की मौत गला दबाने से हुई लगती है।

शुक्रवार शाम को दर्ज कराई थी गुमशुदगी
मेरठ के बक्सर की रहने वाली प्रियंका वैशाली में मौसेरे भाई सुनील के यहां तीन माह से रह रही थी। पुलिस के अनुसार सुनील के बच्चाें को स्कूल से लाने की बात कहकर प्रियंका घर से निकली थी।

बच्चे तो घर आ गए मगर प्रियंका नहीं आई। सुनील ने उसकी खोजबीन शुरू की। शाम को सुनील ने थाना इंदिरापुरम में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पड़ोसी बोले, फ्लैट में  होती थी मौज मस्ती
पड़ोसियों ने बताया कि फ्लैट पर आए दिन मौज मस्ती होती थी। लोगों का कहना है कि यहां अक्सर लड़के लड़कियां आते थे। पुलिस को शिकायत भी की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस प्रॉपर्टी डीलर और उसके यहां काम करने वाले लड़काें से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि फ्लैट संजीव शर्मा का है। उसने किशन को चाभी दे रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें