फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर नाबालिग की हत्या, पुलिस के सामने हुआ दाह संस्कार

Sun, 05 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिम करके शुक्रवार देर शाम मच्छगर गांव लौट रहे प्रशांत की आईएमटी के पास तीन चार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। 16 वर्षीय प्रशांत की हत्या के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन



हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद भारी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। हत्यारोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगाई गई हैं।  


मच्छगर निवासी जगन सिंह और बिजेंद्र के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। इन परिवारों के बीच कई बार गोलीबारी और मारपीट की वारदात हो चुकी हैं। प्रशांत के भाई विजय ने बताया कि 9 फरवरी 2014 को कहासुनी के दौरान बिजेंद्र, उसका भाई राजेंद्र, बेटा कृष्ण व नरसिंह ने उसे गोली मारी थी।
विज्ञापन



यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। इस मामले को रफा-दफा करने के लिए बिजेंद्र का परिवार उनपर लगातार दबाव डाल रहा था। जब हम नहीं माने तो वे झगड़े पर उतर आए।


दो माह पहले भी बिजेंद्र ने साथियों के साथ सेक्टर दो में उसे घेरकर झगड़ा करने की कोशिश की और धमकी दी कि यदि मामला नहीं सुलझाया तो जान से मार देंगे। 15 जनवरी को भाई प्रशांत और जयप्रकाश के साथ भी जोगेंद, सागर, रॉकी, विकास और मोहित ने मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।


उसने बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे भाई प्रशांत बाइक लेकर जिम गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि प्रशांत की गोली मार कर हत्या कर दी गई है, उसका शव आईएमटी स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास पड़ा है।


विजय ने बिजेंद्र, राजेंद्र, नरसिंह, कृष्ण और रामवीर पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि किशोर प्रशांत के हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई है। फरार चल रहे इन आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित की गई हैं। बहुत ही जल्द सभी हत्यारोपी पकड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें