फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली सी बात पर मार दी गोली

Fri, 23 Dec 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
गोकलपुरी इलाके में मामूली बात पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान एक ने गोली चला दी, जो वहां से गुजर रहे युवक को जा लगी। जख्मी हालत में पीड़ित गोविंद (26) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने पर पुलिस ने इसरार (24) को भी अस्पताल में भर्ती कराया। इसरार की शिकायत पर मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इसरार सपरिवार गली नंबर-1, मूंगा नगर में रहता है। वह भजनपुरा मेन मार्केट में मोबाइल बनाने का काम करता है।

मंगलवार रात इसरार ने भजनपुरा में अपने दोस्त शब्बू के साथ शराब पी। बाद में दोनों गोकलपुरी मजार के पास एक रेहड़ी पर अंडा खा रहे थे। वहां खड़े दो युवकों से शब्बू की कहासुनी हो गई। तभी आरोपियों ने पांच-छह युवकों को बुला लिया और इसरार व शब्बू पर हमला कर दिया। दोनों की पिटाई के दौरान एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली शब्बू या इसरार को न लगकर राहगीर गोविंद को जा लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें