फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौटे बच्चे के साथ कुकर्म

Sun, 26 Feb 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : The Sun
विज्ञापन
नूंह खंड़ के गांव उजीना में एक नागालिग के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवक के मामा की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। नूंह खंड के गांव उजीना में एक 12 वर्षीय बच्चा अपने मामा के यहां आया हुआ था। 23 फरवरी को उजीना से एक बारात गई थी, जिसमें वह बच्चा भी गया था। रात के समय जब बारात वापस आई तो गांव के कृष्‍ण पुत्र नेपाल बच्चे को बहकाकर उजीना ड्रेन पर रात के समय ही ले गया।

आरोप है कि यहां पर आरोपी ने नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे ने घर आकर अपने मामा को सारी आपबीती बताई तो मामा ने नूंह पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर नूंह थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जांच अधिकारी संतलाल ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें