गुड़गांव के गांव फाजिलपुर ढाणी में 13 साल के किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है।
मेडिकल परीक्षण में कुकर्म की पुष्टि हो गई है। इसी बीच, किशोर की तबियत ज्यादा बिगड़ने से उसे बादशाहपुर में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर, घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।
पीड़ित के मामा ने बादशाहपुर थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि गांव के बोदे उर्फ सतपाल (25) सोमवार को उसके भांजे को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया।
उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं शिकायत के बाद फिलहाल पुलिस आरोपी सतपाल की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक आवारा किस्म का युवक है। शराब के नशे में कुकर्म किये जाने की बात सामने आ रही है।